रॉबर्ट्सगंज: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का कल दौरा, कलेक्ट्रेट में विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा
सोनभद्र में 20 जून को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का दौरा प्रस्तावित है,मंत्री सुबह वाराणसी से सड़क मार्ग द्वारा सोनभद्र पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे,इसके बाद विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करेंगे तथा पंचायत रिसोर्स सेंटर में मौजूद रहेगें।