सुल्तानगंज: रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप, परिवार में मचा कोहराम
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सुल्तानगंज पुलिस के द्वारा मसदी गांव के समीप सुल्तानगंज–जमालपुर रेलखंड पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। सुबह करीब 4:30 बजे रेलवे पोल संख्या 331/18/20 के बीच शव देखे जाने की सूचना रेलवे आरपीएफ कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर के न