ओबरा: मडैया के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत
पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के समीप गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक से मकरा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में बाइक आ गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।