*चित्तौड़गढ़ में भाजपा के अनिल ईनाणी बने सभापति, कांग्रेस के नागेंद्र सिंह को हराया - समर्थकों ने मनाया जश्न*
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में आज सभापति पद के लिए मतदान और मतगणना हुई। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अनिल ईनाणी ने जीत हासिल की और नए सभापति बन गए।
जानकारी के अनुसार सभापति पद के लिए हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी अनिल ईनाणी को 36 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौड़ को 24 मत मिले। 12 मतों के अंतर से अनिल ईनाणी ने जीत दर्ज की।
सभापति बनने के बाद नगर परिषद के बाहर समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। आतिशबाजी की गई और अनिल ईनाणी का फूल-मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा करवाया गया।
जीत के बाद नवनियुक्त सभापति अनिल ईनाणी अपने माता-पिता से मिले और आशीर्वाद लिया। उन्होंने परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
भाजपा खेमे में जीत को लेकर भारी उत्साह है।
Nangloi Jat, North West Delhi | Sep 21, 2026