तिसरी: बस ने बिजली पोल में मारी टक्कर, पोल गिरने से करंट से बाल बाल बचे लोग
Tisri, Giridih | Jul 2, 2026 तिसरी के चंदौरी साप्ताहिक बाजार के पास कलकत्ता जाने वाली अजहरी बस पीछे करने के दौरान बिजली पोल में टक्कर मारने से पोल टूट कर बस पर गिर गया।बिजली पोल में करंट रहने से आस पास के लोग बाल बाल बच गए।बताया जाता है कि पोल टूटने के समय तार में करंट था।पोल बस में गिरने से करंट बस में फैल गई।