कोचस: कोचस में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची को धर्मावती नदी किनारे छोड़कर फरार हुई कलयुगी मां
Kochas, Rohtas | May 13, 2026 कोचस थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के सेमरीया गांव के पास धर्मावती नदी किनारे एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नवजात बच्ची को सुरक्षित