मिर्ज़ापुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में घंटाघर से निकाली गई आक्रोश रैली
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ घंटाघर से जन आक्रोश रैली निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी नेता और व्यापारी शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल व अन्य पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में इस आक्रोश रैली में भाग लिया। रैली में स्वेच्छा से भी लोग जुड़े।