मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर बंद का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया समर्थन, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा पत्र
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़, महिलाओं का उत्पीड़न के खिलाफ मिर्जापुर बंद का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया। कलेक्ट्रेट में शनिवार को प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित पत्र एडीएम भू राजस्व को पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को तत्काल भारत सरकार रोकने का प्रयास करें।