पथरगामा: पथरगामा में अवैध बाइक और जुगाड़ ठेला से धड़ल्ले से हो रही कोयले की ढुलाई
पथरगामा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला ढुलाई का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ललमटिया महागामा मुख्य मार्ग होते हुए पथरगामा गांधी ग्राम न फोरलेन पर प्रतिदिन दर्जनों बाइक और जुगाड़ ठेला से अवैध कोयला की ढुलाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रोजाना 70 से 80 बाइक इस अवैध कारोबार में लगी रहती है।