पूरनपुर: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा नकदी और जेवर साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी एक महिला के अनुसार उनकी 28 वर्षीय पुत्री 23 जून की सुबह बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद पता चला कि रानीखेड़ा गैरतपुर निवासी सूरज उर्फ सुनील उसे अपने साथ ले गया है।