महोबा: कबरई के सुनेचा गांव की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 महोबा के सुनेचा गांव निवासी धीरेन्द्र कि 27 वर्षीय पत्नी ममता ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते विवाहिता कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवारिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा विवाहिता का इलाज किया जा रहा है।