बहराइच: नैनीहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के नैनीहा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि राधेश्याम किसी काम से आए हुए थे। अज्ञात वाहन की ठोकर से उनकी मौत हो गई है।