बहराइच: मौरहवा में मगरमच्छ के हमले में युवक हुआ घायल, संघर्ष कर युवक ने बचाई अपनी जान
कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम पंचायत बड़खड़िया के मौरहवा गांव में घाघरा नदी के किनारे शौच के लिए गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जान बचाने को लेकर युवक मगरमच्छ से भिड़कर शोर मचाने लगा। करीब पांच मिनट संघर्ष के बाद युवक किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से बच निकला। हमले में घायल युवक को बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।