पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित सौरा नदी से मिला एक अज्ञात वृद्ध का शव, इलाके में फैली सनसनी
Purnea East, Purnia | Jul 7, 2026
पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी स्थित सौरा नदी से एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई ग्रामीणों ने नदी के पानी में झाड़ियों के बीच शव का सिर फंसा हुआ देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुदीन राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया