नौगढ़: गढ़वा गांव में दंपत्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पुलिस कार्रवाई में जुटी
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में एक दंपत्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पति सुनील यादव और उनकी पत्नी ललिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया।वही मामले में आज सोमवार को दोपहर 03 बजे पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।