पेटलावद: धनतेरस पर गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का स्वामित्व अधिकार
ग्राम गोपालपुरा में स्वामित्व योजना के तहत 78 ग्रामीणों को उनकी आवासीय भूमि का वैधानिक मालिकाना हक मिला। लगभग 10.45 लाख रुपये की पंजीयन राशि राज्य शासन ने वहन की। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम धनतेरस के मौके पर संपन्न हुआ।