होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने असम में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क
असम में चुनावी सरगर्मियों के बीच रविवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सिसिबोरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समाजान पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जीवन गोगोई के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। रविवार करीब 2 बजे समाजान पहुंचे सांसद ने स्थानीय ग्रामीण परिवारों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर प्रचार करने का आह्वान किया।