परिहार: सरकारी वाहन देखते ही सीमावर्ती दुकानों के शटर हो जाते हैं बंद
नेपाल सीमा से सटे कन्हवा गांव में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव की दुकानों पर जैसे ही किसी विभाग या नेम प्लेट लगी चार पहिया सरकारी वाहन की एंट्री होती है, कई दुकानदार तत्काल अपनी दुकानें बंद कर वहां से निकल जाते हैं। बताया जाता है कि विभिन्न जांच एजेंसियों या प्रशासनिक कार्रवाई के डर से ऐसा किया जाता है। इस स्थिति