देवसर: पशु आहार चारा, पैरा, भूसा के परिवहन पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने पशु आहार चारा, पैरा, भूसा के परिवहन पर प्रतिबंधित आदेश जारी कर दिए है। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सिंगरौली से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के संज्ञान में यह जानकारी मिली है। जिसके बाद पशु आहार चारा, पैरा, भूसा के परिवहन पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने लगाया।