कोचस: कोचस के वार्ड नंबर 1 में बाउंड्री तोड़कर छड़ एवं सीमेंट की चोरी, महिला ने कोचस थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज
Kochas, Rohtas | Jun 27, 2024 कोचस के वार्ड नंबर 1 में जमीन के विवाद में रंगदारी पूर्वक जमीन का बाउंड्री तोड़ने एवं सीमेंट, छड़ की चोरी करने को लेकर कोचस के वार्ड नंबर 1 निवासी रानी देवी पति उमाशंकर तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। यह आरोप उन्होंने अपने बगल के संजय कुमार चौधरी एवं उनके सहयोगी उपेंद्र चौधरी, राम प्रताप चौधरी, हनुमान चौधरी एवं राजू कुमार पर लगाया है।