मेरठ: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं ने किया हवन, तेरहवीं में बोलीं- सब कुछ खत्म हो गया, भाजपा ने व्यापार तोड़ दिया
Meerut, Meerut | Apr 22, 2026 मेरठ की सेंट्रल मार्केट में चल रहे प्रदर्शन के 13 वें दिन धरना दे रही महिलाओं ने तेरहवीं कर हवन, अनुष्ठान किया। महिलाओं ने कहा कि हमारा विश्वास, व्यापार सब मर गया है। हम बिल्कुल बेकार हो गए हैं हमारे पास कुछ नहीं बचा है। इसलिए हम आज अपने उस टूटे हुए भरोसे और व्यापार की तेरहवीं कर रहे हैं। वर्तमान भाजपा सरकार ने हमारा व्यापार, विश्वास सब तोड़ दिया है