दो वर्षों में पहली बार आयोजित हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक विवेक पटेल ने चिकित्सक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए , एक माह के भीतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व इस संबंध में पब्लिक न्यूज में खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद विधायक द्वारा बैठक बुलाई गई। इसे पब्लिक न्यूज की खबर का असर माना जा रहा है।