महापुरूषों के बलिदान से आजाद देश की धरती पर हम सांस ले रहे हैं–विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
--
देश की आजादी के लिए महापुरूषों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद कराया। आज हम महापुरूषों के बलिदान के कारण ही आजाद देश की धरती पर सांस ले रहे है। भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने बेहद कम आयु में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ जो 'उलगुलान' (क्रांति) छेड़ा, उसने देश की आज़ादी की नींव को मजबूत करने का काम किया। जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। इस आशय के विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने रविवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोकनगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन अवसर पर व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण पर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की थी। इसी दिशा में राज्य सरकार लगातार कई ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिये केन्द्र एंव राज्य सरकार प्रतिवद्ध है। जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिये विभिन्न संचालित कर उनके जीवन को मुख्य धारा से जोडने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिये अपने प्रांण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगवान विरसा मुंडा जनजातीय समुदाय के लिये मार्गदर्शक बने है, हम सभी उनके आर्दशो को अपने जीवन में आत्मसात कर आगे बढे। आने वाली पीढी को बेहतर शिक्षा दिलाये । उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था।
कार्यक्रम में श्री घूमन सिंह आदिवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से प्रतिवर्ष भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज बहुत मेहनती है और उनकी मेहनत हर इमारत में लगी है। उन्होंने कहा कि पहले आदिवासियों की बस्तियों की पहचान झोपड़ियों पर डली काली तिरपाल से होती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री की देन है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर पक्के घरों में रह रहे हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की दीं प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में छात्रा ताप्ती अहिरवार द्वारा जनजातीय लोक नृत्य की प्रस्तुति तथा ईसागढ़ के सहरिया समूह द्वारा आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस लोक नृत्य में मुख्य अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आदिवासी लोकनृत्य में भाग लिया। इस दौरान अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रा एवं सेरा नृत्य करने वाले कलाकरों को सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाईव प्रसारण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के धार जिले के डही में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थितजनों द्वारा देखा एवं सुना गया।
जागरूकता रैली निकाली गई
भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर अतिथियों,छात्र-छात्राओं एवं आदिवासी समुदाय के नागरिकों तथा अधिकारियों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,राज्य स्तर से आई कार्यक्रम प्रभारी श्री अनीता भांडेरिया, जनप्रतिनिधि श्री सतेन्द्र कलावत,श्री प्रतापभान सिंह यादव,श्री सलिल त्रिपाठी,श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी, श्री जगन्नाथ सिंह यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर, एसडीएम श्री इसरार खान, जिला संयोजक अदिति सिंह, आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनजाति समुदाय के नागरिकगण उपस्थित रहे।
#JanjatiyaGauravDiwas
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026