करछना: सोढिंया गांव में अज्ञात कारणों से कच्चे खपरैल घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान जल कर राख।
कौंधियारा थाना अंतर्गत सोढिंया गांव निवासी मोहम्मद चांद बाबू के कच्चे खपरैल घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे उठता देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। जब तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी तब तक आग तीव्र हो चुका था। जहां देखते ही देखते घर में रखा गया गृहस्ती का सामान समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है।