मथुरा: मथुरा में मोटरसाइकिल चोर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, 10 बाइकें और 3 तमंचे बरामद
पुलिस ने सौंख रोड मंडी चौराहे के पास घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचा गया। इनमें भगवान सिंह उर्फ अजय उर्फ पिल्ला पुत्र विजय सिंह, जितेन्द्र पुत्र नबाब सिंह निवासी साबोरा, थाना कुम्हेर भरतपुर, राजेश उर्फ राजू पुत्र मुन्शीलाल निवासी पल्सो गोवर्धन, प्रमोद पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पलसों गोवर्धन, कृष्णा पुत्र चेतराम निवासी सीह बरसाना शामिल हैं।