मथुरा: वृन्दावन में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने विदेशी युवती से की शादी, पीड़िता ने एसएसपी की शिकायत
वृंदावन निवासी साध्वी ने शादी का झांसा देकर कलकत्ता निवासी वैष्णव चरणदास पर तीन साल तक दुष्कर्म और कई बार गर्भपात कराए जाने और अश्लील फोटो वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया है। आरोपित पर यह भीं आरोप हे कि विदेशी युवती से उसने शादी कर ली है और वह देश छोड़ने की फिराक में है। बताया गया कि साध्वी की सहेली से बात करने के लिए आरोपित साध्वी से बातचीत करता था।