मथुरा: वृन्दावन: यमुना किनारे बसी कालोनियों में घुसा यमुना का पानी, डीएम ने किया निरीक्षण
दिल्ली में जल स्तर बढ़ने से हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जिसके कारण वृंदावन के केशीघाट की सीढ़िया पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इतना ही नहीं बल्कि खादर में बनी कई कालोनियों में भी तेजी से बढ़ता यमुना का पानी घरों और झुग्गी झोपड़ियों में प्रवेश कर गया है।