मथुरा: डग्गेमार वाहन चालकों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, बस और कार की गई ज़ब्त
रोडवेज विभाग एआरटीओ विभाग एवं यातायात विभाग के द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मथुरा के नया बस स्टैंड के सामने माल गोदाम रोड पर की गई जिसमें यात्रियों को ले जा रहे प्राइवेट 2 बस एवं चार इको को पकड़ा है। संयुक्त कार्रवाई के चलते लगभग आधा दर्जन अवैध डग्गेमार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है