बिंदकी: अजमतपुर गांव में घर के अंदर काम करते समय युवक इनवर्टर के करंट की चपेट में आया, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे गोरेलाल उम्र 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल घर के अंदर काम कर रहा था तभी इनवर्टर के करंट की चपेट में आ गया। युवक ने शोर मचाया तो हड़कंप मच गया। परिजनो ने प्रयास कर करंट से दूर किया। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने रेफर कर दिया।