बहेड़ी: डीएम के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर पप्पू बुलेट को बहेड़ी पुलिस ने 6 माह के लिए जिलाबदर किया
बहेड़ी पुलिस ने डीएम के आदेशानुसार आज एक हिस्ट्रीशीटर को जिलाबदर करने की कारवाई की है बता दें बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहेड़ी नगर के मोहल्ला टांडा निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट पुत्र अब्दुल रज्जाक को उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते जिलाधिकारी बरेली ने जिलाबदर करने के आदेश दिए थे जिसके तहत बहेड़ी पुलिस ने उसे आज जिलाबदर कर दिया है।