चूरू: चूरू के सहजूसर में नर्सिंग ऑफिसर की पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान किया गया
Churu, Churu | Jun 3, 2026 चूरू। सहजूसर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुमार शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। ग्रामीणों और युवाओं द्वारा आयोजित शिविर में दोपहर 2 बजे तक 151 युवाओं ने रक्तदान किया। डीबी अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रह किया।