चाईबासा: मंझारी में नशे में धुत्त देवर ने भाभी और भतीजी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा तोरलो गांव के मारिसाई टोला में शनिवार दोपहर यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां शराब के नशे में धुत देवर ने अपनी बहू 33 वर्ष ननिका बिरूवा और उनकी 10 वर्षीय बेटी शर्मिला बिरूवा को कुल्हाड़ी से सर पर हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी रमाय बिरूवा उर्फ लुगुन रोज रात में शराब के नशे में घर आता था।