फिरोज़ाबाद: गांव सैजनी में खेत में चचेरे भाइयों ने दो सगे भाइयों पर लाठी, डंडा और वल्लम से किया जानलेवा हमला, एक की मौत, एक घायल
फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना अराँव क्षेत्र के गांव सैजनी में जमीन को लेकर चचेरे भाइयो में कत्लेआम हुआ है। आरोप है खेत में कटीले तार लगाने को लेकर चचेरे भाइयो ने राकेश और उमेश नामक दो सगे भाइयो पर लाठी डंडे और वल्लम से हमला कर दिया। जिससे राकेश नामक शक्स की मौत हुयी है जबकि उसका भाई उमेश गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।