बेरीनाग: आशा वर्करों का सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 22 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान
उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की पुरानी मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। अगर समय पर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 22 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।