बिजावर: बिजावर–जटाशंकर को रेलवे स्टेशन बनाने की मांग तेज, क्षेत्रवासियों ने विधायक के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
भोपाल–सागर–छतरपुर–खजुराहो एवं दमोह–हटा–खजुराहो रेल परियोजना में बिजावर अथवा श्री जटाशंकर धाम को रेलवे स्टेशन के रूप में शामिल किए जाने की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे क्षेत्रवासी लामबंद हो गए हैं। बिजावर जटाशंकर रेल अधिकार मंच ने विधायक राजेश शुक्ला के माध्यम से मुख्यमंत्री, रेल मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।