पचोर: पचोर में तेज आंधी-तूफान से गांधी प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पेड़ गिरने से पांच बाइक और एक कार को हुआ नुकसान
तेज आंधी और तूफान से देर रात को पचोर के पुराने नपा कार्यालय पर लगी गांधी प्रतिमा पर पेड़ की डाली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं नीचे रखी पांच बाइक,एक कार को भी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते हैं बुधवार को सुबह करीब 7 बजे नपा अध्यक्ष विकास करोड़िया तहसीलदार प्रियंका श्रीवास्तव थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया मौके पर पहुंची।हादसा दिन में नहीं हुआ वरना जनहानि हो जाती