पामगढ़: खपरी गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, SP विजय पाण्डेय ने दी जानकारी
आज बुधवार शाम 5 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चाम्पा sp विजय पाण्डेय ने बताया कि मुलमुला थाना के खपरी गांव में हत्या की बड़ी वारदात हुई है और बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई है. मौके पर बदमाश के पैर के निशान मिले हैं. चोरी-लूट की नीयत से हत्या करने की बात सामने आई है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी।