शाहबाद: तहसील सभागार में SDM की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, प्राप्त 62 शिकायतों में से 3 का किया गया निस्तारण
शाहाबाद तहसील मुख्यालय पर एसडीएम पूनम भास्कर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस और राजस्व से संबंधित 62 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मात्र तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।