हरसूद: पुलिया के ऊपर से बहते निकासी के पानी से निकलने को मजबूर विद्यार्थी एवं आम नागरिक
सडियापानी मार्ग पर भगतसिंह चौक के पास स्थित एक पुलिया के ऊपर से हमेशा घरों की निकासी का पानी बहता रहता है। उक्त पुलिया के ऊपर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आमजन आते जाते हैं। जिनको आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुलिया के बड़े-बड़े गड्ढे भी परेशानी का सबब बने हुए हैं, क्योंकि गड्ढों में हमेशा पानी भरा रहता है।