कोंडागांव: दिव्यांगजनों के लिए 06 अप्रैल से 08 अप्रैल तक होगा तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन
जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने के साथ-साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।यह शिविर का आयोजन 06 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग,जिला कोंडागांव (एनसीसी मैदान के पास) होगा।