बेगूसराय: बेगूसराय जिले में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
बेगूसराय जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज हो गई है. इसको लेकर पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य शुरू हो गया है. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार की शाम 5:00 बजे मिली. इस संबंध में बताया गया की जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 2 मई से 31 मई तक किया जाएगा.