मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। शनिवार शाम को, ANTF कुल्लू की टीम ने सौलीखड्डु में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 804 ग्राम चरस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नगरु राम पुत्र दीवान चंद और डूमणू राम पुत्र चेत्रु राम के रूप में हुई है, जो तहसील थुनाग, जिला मंडी के निवासी हैं।