चूरू: चूरू में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 3.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
Churu, Churu | Jun 28, 2026 चूरू में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान रविवार को शुरू हुआ। 5 साल तक के 3,24,789 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। जिले में 1531 बूथ बनाए गए हैं। अभियान का शुभारंभ डीबी अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा के निर्देशन में हुआ।