पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर शेखपुरा नगर परिषद के सभी वार्ड सदस्यों ने किया प्रदर्शन
शेखपुरा नगर परिषद के सभी वार्ड सदस्यों ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर रविवार को प्रदर्शन किया। इन सभी वार्ड सदस्यों का कहना है कि शेखपुरा नगर परिषद में फर्जी तरीके से दलित महिला का सर्टिफिकेट बनवाकर रश्मि कुमारी जो BC2 के अंतर्गत आती हैं वह चेयरमैन के पद पर कब्जा जमाए हुए है।