डलमऊ: डलमऊ के कोतवाल ने पुलिस फोर्स के साथ मोटरसाइकिल रैली निकालकर महिलाओं और बच्चियों को किया जागरूक
शनिवार को समय लगभग 2:00 बजे डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ डलमऊ कोतवाली से मोटरसाइकिल रैली निकालकर मोहल्ला चौहट्टा, शेखवाडा, मियाटोला,कृष्णा नगर शंकर नगर सहित आदि मोहल्ले में जाकर महिलाओं व बच्चियों को पंपलेट पोस्टर वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों को बताया एवं महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया।