हमीरपुर: हमीरपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा और प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन
कलेक्ट्रेट स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को