शाजापुर: पनवाड़ी और अभयपुर के बीच ट्रक की टक्कर से खंती में जा गिरी कार, 4 लोग हुए घायल
पनवाड़ी और अभयपुर के बीच ट्रक की टक्कर से कार खंती में जा गिरी, चार लोगों को आई चोट। हंड्रेड डायल के पायलट राकेश बरेठा ने जानकारी देते हुए बताया कि बोड़ा से इंदौर जाते समय पनवाड़ी और अभयपुर के बीच कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार खंती में जा गिरी, बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे जिन्हें मामूली चोट आई है। जिनका का पनवाड़ी में उपचार कराया गया।