विदिशा: बेतवा नदी किनारे भैरव बाबा मंदिर में विशेष आयोजन, आम से हुआ भगवान का अभिषेक
हिंदू पंचांग के अनुसार जेष्ट माह में अतिरिक्त माह के रूप में आयोजन किया जा रहा है। जिसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस मास में पढ़ने वाला प्रत्येक मंगलवार महत्वपूर्ण माना गया है। इसी के तहत मंगलवार शाम 6 बजे बेतवा नदी के किनारे स्थित भैरव बाबा सिद्ध स्थान पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। 1 साल में 8 विशिष्ट मंगलवार पड रहे हैं।