वारासिवनी: गांधी चौक में मां दुर्गा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
नगर के गांधी चौक स्थित नवदुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा।