कोरबा: कोरबा की चटखारा चैपाटी बनी प्रदेश की पहली ‘ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब’
Korba, Korba | Jun 25, 2026 नगर निगम कोरबा के घंटाघर स्थित चटखारा चैपाटी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा छत्तीसगढ़ का पहला ‘ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब’ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से जिला प्रशासन और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं में खुशी का माहौल है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार पिछले दो वर्षों से सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को एक स्थान पर व्यवस्थित कर फूड लाइसेंस जारी किए गए।